फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur Lok Sabha Election: amit kumar agw 28 and 71 year old GM Saroori is oldest candidate

उधमपुर लोकसभा चुनाव: 28 वर्षीय अमित कुमार सबसे युवा, तो 71 साल के जीएम सरूरी सबसे उम्रदराज प्रत्याशी

Tue, 09 Apr 2024 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2024 02:45 AM IST
सार

28 वर्षीय अमित सबसे युवा तो 71 साल से सरूरी सबसे उम्रदराज हैं। 12 प्रत्याशियों में से पांच युवा यानि 40 साल से कम आयु के हैं। पांच उम्मीदवार 50 साल से पार के हैं।

विज्ञापन
Udhampur Lok Sabha Election: amit kumar agw 28 and 71 year old GM Saroori is oldest candidate
लोकसभा चुनाव 2024: उधमपुर-डोडा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर संसदीय सीट पर 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 28 वर्षीय अमित सबसे युवा तो 71 साल से सरूरी सबसे उम्रदराज हैं। 

विज्ञापन


12 प्रत्याशियों में से पांच युवा यानि 40 साल से कम आयु के हैं। पांच उम्मीदवार 50 साल से पार के हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद सरूरी के बाद उम्रदराजों में दूसर स्थान पर 67 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह तो कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह 65 वर्ष के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अमित कुमार अभी महज 28 साल के हैं। इनके अलावा बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे स्वर्णवीर सिंह जराल 30 वर्ष के हैं और एकम सनातन भारत दल के प्रत्याशी मनोज कुमार 32 साल के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय उम्मीदवार मेहराज दीन 36 वर्ष और सचिन गुप्ता 37 साल के हैं। निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अली गुज्जर 43 साल और डॉ. पंकज शर्मा 44 साल के हैं। राजेश मनचंदा 56 और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार बलवान सिंह 57 वर्ष के हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed