{"_id":"65fcb64995992702420c1f34","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-108128-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 10 साल पहले यूपीए सरकार में रोजाना छपती थीं घोटालों की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 10 साल पहले यूपीए सरकार में रोजाना छपती थीं घोटालों की खबरें
Fri, 22 Mar 2024 04:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:05 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूपीए सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि यूपीए सरकार में रोजाना घोटालों की खबरें छपती थीं। जमीन पर कोयला घोटाला से लेकर आकाश की तरंगें बेचने तक घोटाले हुए।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अनिल कुमार
विस्तार
कठुआ में भाजपा की जनसभा में पहुंचे राजस्थान के जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूपीए सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि यूपीए सरकार में रोजाना घोटालों की खबरें छपती थीं। जमीन पर कोयला घोटाला से लेकर आकाश की तरंगें बेचने तक घोटाले हुए।
विज्ञापन
यूपीए के 10 वर्षों में लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए। वहीं, आतंकवादी हमले अखबारों की सुर्खियां रहते थे। मंदिरों में हमले होते थे। कश्मीर आंतकियों के लिए सैरगाह बन गया था। देश के संसाधन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे थे और देश की सीमाएं भी कमजोर व असुरक्षित हो चुकी थी।
विज्ञापन
सैनिकों को हर निर्णय से पहले दिल्ली से इजाजत लेनी पड़ती थी। लेकिन, मोदी सरकार में हालात बदल गए। इंग्लैंड को पछाड़ भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। इस दौरान मंच पर पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैणा, केंद्रीय मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह रैणा, पूर्व मंत्री अशोक पॉल, पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया, पूर्व मंत्री शक्ति परिहार, सुनील सेठी, आरएस पठानिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन