फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Martyrs Memotial T20 Cricket Tournament Starts From today

Kathua News: बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज से

विज्ञापन
Police Martyrs Memotial T20 Cricket Tournament Starts From today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

- 13वें संस्करण का उद्घाटन मैच लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी नई दिल्ली व साबी क्रिकेट क्लब हाेशियारपुर के बीच खेला जाएगा
कठुआ। शहर के खेल स्टेडियम में पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नाॅर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। प्रतियोगिता के 13वें संस्करण में लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी नई दिल्ली और साबी क्रिकेट क्लब हाेशियारपुर के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता इसका उद्घाटन एडीजीपी जम्मू आनंद जैन करेंगे। यह जानकारी शहीद वेलफेयर कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह सलाथिया ने मंगलवार को दी। प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व खेल स्टेडियम में फील्ड स्टाफ मैदान को तैयार करने में जुटा रहा। वहीं पिच क्यूरेटर ने भी मैच से पूर्व पिच में किसी तरह की कमी न आने देने के लिए पसीना बहाया। वे दिनभर पिच पर रोलर चलाते देखे गए। उधर, मैदान को संवारने के साथ मेहमानों के बैठने और शहीद गैलरी को सजाने का काम भी दिन भर जारी रहा। जिला पुलिस के अधिकारियों की निगरानी में करवाए जाने वाले इस काम में दर्जनों पुलिस जवान लगे रहे।
विज्ञापन

सलाथिया ने बताया कि सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन को लेकर जहां क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं, वहीं आयोजक भी इसे भव्य बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। उन्होंने बता कि जम्मू-कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा में अपना बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि बलिदानी जवानों की याद में तैयार किए गए वीडियो को भी रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 ओवरों में होने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन एक मैच, जबकि इसके बाद प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। लाखों रुपये की इनामों वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें से जम्मू-कश्मीर की चार टीमें और देश के अन्य राज्यों से आने वाली 12 टीमें प्रतियोगिता जीतने के लिए दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed