फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Free the 16 Cattles, Two Accused Arrested

Kathua News: पुलिस ने 16 मवेशी मुक्त कराए, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Police Free the 16 Cattles, Two Accused Arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कठुआ। जिले में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत लखनपुर पुलिस ने तस्करी कर लाए जा रहे 16 पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लखनपुर की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान पंजाब की तरफ से आ रहे ट्रक (पीबी46एम-8029) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। जांच में पाया गया कि ट्रक में 16 मवेशियों को तस्करी की नीयत से बांधा गया है। इन्हें श्रीनगर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक में सवार गुरजंट सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी मिशरपुर तहसील बटाला गुरदासपुर, पंजाब और उसके साथी सनी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गल्ला वाली कॉलोनी तहसील मजीठा जिला अमृतसर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराते हुए 223/बीएनएस, 11/पीसीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed