{"_id":"67af98ad32d65c19510febfb","slug":"police-free-8-cattles-from-truck-kathua-news-c-201-1-knt1009-117412-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रक से आठ मवेशियों को कराया मुक्त, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रक से आठ मवेशियों को कराया मुक्त, चालक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नगरी पुलिस ने सैदपुर इलाके में नाके के दौरान एक ट्रक से आठ मवेशियों को मुक्त कराया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में पशु तस्करी का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद नगरी थाना प्रभारी रजत कोतवाल ने सैदपुर में नाका लगाकर वाहन की जांच शुरू की। इस दौरान एक ट्रक (पीबी 46 एम-7770) को रुकने का इशारा किया। नाका देख चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से आठ मवेशी बरामद किए गए जो अवैध तरीके से पंजाब की ओर से कश्मीर ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया।