हीरानगर। जिला उद्योग केंद्र की ओर से कंडी क्षेत्र के गांव कूटा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को योजना की सहायता से व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
डीआईसी के महाप्रबंधक मोहम्मद अशरफ चौधरी, इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और पूर्व सरपंच कांत कुमार शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। योजना के तहत सात और 15 दिन का बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें दैनिक भत्ता भी शामिल होगा। 15 हजार उपकरण प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाएंगे। एक और दो लाख की क्रेडिट सहायता दो चरणों में उपलब्ध होगी। डीआईसी के फंक्शनल मैनेजर संदीप कुमार, जॉनी कुमार, सूर्यवंशी, मनीष भगत, पल्लवी भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। संवाद