फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pledge to protect people from fire

आग से लोगों की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
Pledge to protect people from fire
फायर सेफ्टी वीक के शुभारंभ पर शहीद जवानों को सलामी देते कठुआ फायर सर्विस के जवान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। वर्ष 1944 में मुंबई बंदगाह पर हुए अग्निकांड में लोगों के जानमाल की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देते वाले फायर सर्विस के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही नेशलन फायर सर्विस डे मनाया गया। फायर सर्विस के कठुआ स्टेशन में विभाग के एडी राजकुमार रैणा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल जवानों ने लोगों के जानमाल की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर रैणा ने बताया कि वर्ष 1944 में मुंबई बंदगाह पर विक्टोरिया पोर्ट पर हुए अग्निकांड की घटना में लोगों की जान को बचाते हुए फायर ब्रिगेड के 66 जवान जलकर शहीद हो गए थे। फायर सर्विस के जवानों की इस शहादत को लेकर हर साल पूरे देश में 14 अप्रैल को नेशलन फायर सर्विस डे मनाया जाता है। इस दौरान शहीदों को नमम किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के जवानों ने आपदा के समय लोगों की जानमाल की रक्षा करने के अपने प्रण को दोहराया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 20 अप्रैल तक चलने वाले फायर सेफ्टी वीक का भी आगाज हो गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान स्कूलों, औद्योगिक इकाईयों, सरकारी संस्थानों के अलावा आम लोगों को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम सजग रहे तो आग लगने वाली स्थिति में होने वाले जानमाल के नुकसान से काफी हद तक बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed