फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Players showed stamina in athletic meet

एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
Players showed stamina in athletic meet
बिलावर में इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद लगाता प्रतिभागी। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सोमवार को बिलावर के नाज खेल मैदान में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें बिलावर जोन के 25 स्कूलों के 291 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विभाग की ओर से लांग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जू बिलियन के साथ-साथ 100 मीटर 200 मीटर 1000 मीटर 1500 मीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लांग जंप के अंडर-19 मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के वाहिद असलम ने पहला और हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला के मोहित शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के वंश कालोतरा ने पहला और हाईस्कूल धरालता के मनीष सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 में हाई स्कूल हौटार के मोहम्मद इकबाल ने पहला और हाईस्कूल चूनेरा के तरुण ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 हाई जंप में हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला के अभिनंदन ने पहला और बिलावर के प्रिय वर्धन ने दूसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप के अंदर 17 मुकाबले में हाईस्कूल सुकराला के देवराज ने पहला और हर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के वंश ने दूसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप के अंडर-14 मुकाबले में मिडिल स्कूल बिलावर के मनोज ने पहला और हाई स्कूल बनहोड के आदर्श ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट के अंडर-19 मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के वाहिद असलम ने पहला और पल्लन स्कूल के गौरव सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 में हाई स्कूल सुकराला के देवराज ने पहला और सुकराला के ही अजय सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट के अंडर फोर्टीन में मिडिल स्कूल बिलावर के मुजफ्फर अली ने पहला और हाई स्कूल चुनेरा के गौरव सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर लंबी दौड़ के अंडर 19 लड़कों के मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर के शाहिद अंसारी ने पहला और हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के देवईश्वर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर लंबी दौड़ के अंडर-17 मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के वंश ने पहला और हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला के रितिक वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।100 मीटर लंबी दौड़ के अंडर-14 मुकाबले में हाई स्कूल चुनेरा के नितिन सिंह ने पहला और तरुण ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर और 2000 मीटर लंबी दौड़ के मुकाबले भी करवाए गए। जेडईपीओ बिलावर भूषण कुमार ने बताया कि मंगलवार को लड़कियों के अंडर 19 अंडर 17 और अंडर 14 के मुकाबले करवाए जाएंगे। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सुशील कुमार, गणेश कुमार, प्रेमलता, संजय कुमार सहित कई अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed