{"_id":"682b86d70133d2dfae0db759","slug":"players-from-six-zones-including-kathua-and-lakhanpur-will-show-their-strength-in-the-inter-zone-sports-competition-kathua-news-c-201-1-knt1006-120251-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंतर जोन खेल प्रतियोगिता में कठुआ और लखनपुर सहित छह जोन के खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंतर जोन खेल प्रतियोगिता में कठुआ और लखनपुर सहित छह जोन के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
नाज खेल मैदान में आयोजित मुकाबलों में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : kathua
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाए जाएंगे कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रेसलिंग और शतरंज के मुकाबले
भारत-पाक तनाव के चलते 7 मई को स्थगित की गई थी अंतर जोन खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत-पाक तनाव के चलते सात मई को स्थगित की गई अंतर जोन खेल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो रही है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर करवाए जाने वाले इस आयोजन में लड़कियों के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के तहत खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबलों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रेसलिंग और शतरंज के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसमें कठुआ, लखनपुर, बरनोटी, हीरानगर, मढ़ीन और सल्लन जोन की प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
इस बारे में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि दो दिन चलने वाली इस खेल प्रतिस्पर्धा के बाद 23 और 24 मई को मुकाबलों का फाइनल खेला जाएगा। बिलावर के नाज खेल मैदान में होने वाले इस फाइनल मुकाबलों में जिले के पहाड़ी क्षेत्र में आने वाले शिक्षा जोन के प्रतिभागी शामिल रहेंगे।