फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   plantation drive

चिनाब टेक्सटाइल मिल ने स्कूल परिसर में रोपे पौधे

विज्ञापन
plantation drive
चिनाब टेक्सटाइल मिल ने शहर के सरकारी मिडिल स्कूल चक शेखां के परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। मिल के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश गुप्ता के निर्देश पर स्कूल में पहुंचे मिल के वाइस प्रेसीडेंट इंजीनियरिंग आरके बंसल और वाइस प्रेसीडेंट इंडस्ट्रियल रिलेशन मनोज कुमार झा ने स्कूल प्रबंधक कमेटी व स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर परिसर में 50 विभिन्न प्रजातियों के फल व छायादार पौधे लगाए।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी के बलविंदर सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले काफी समय से स्कूल बंद होने से पूरा परिसर झाड़ियों से भर गया था। मिल प्रबंधन ने सबसे पहले पूरे परिसर को साफ करवाया। फिर पौधरोपण किया है। उनके इस प्रयास से स्कूल का वातावरण बेहतर बनेगा।
विज्ञापन

वाइस प्रेसीडेंट आरके बंसल ने कहा कि चिनाब टेक्सटाइल मिल द्वारा समय-समय पर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सामाजिक कार्यों को किया जाता रहा है। गत दिनों स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा पौधरोपण की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि चूंकि पर्यावरण संरक्षण मिल की पहली प्राथमिकता है। इसलिए पौधे लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed