फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   plant more trees in rainy season

‘बरसात के मौसम में लगाएं अधिक से अधिक पौधे’

Mon, 04 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 04 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
plant more trees in rainy season
खतरनाक हाल में हैं कई पेड़ - फोटो : अमर उजाला

राज्य में वन संपदा को बचाने के साथ उसे बढ़ाने के लिए भी प्रयास करने होंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ही नहीं, लोगों को भी साथ देना होगा। वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम है और ऐसे में पौधों और पेड़ों को पानी पर्याप्त मात्रा में मिलता है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

विज्ञापन


लाल सिंह ने अपने कठुआ निवास स्थान पर आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सिंह ने कहा कि राज्य में वन संपदा को केवल बचाने से ही काम नहीं बनेगा, वन संपदा को बढ़ाना भी होगा ताकि समय रहते प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि पुरातन समय में लोग पेड़ों की पूजा इसलिए करते थे क्योंकि वह जानते थे कि पेड़ों से ही उन्हें जीवन मिल रहा है। ऐसे में लोगाें को इस बात को समझना होग। इससे पूर्व विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने मंत्री को सड़क, बिजली, पानी, राशन जैसी समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों ने बताया कि बिजली-पानी की समस्या के कारण लोग इस समय बहुत परेशान है और उस राशन और सड़क समस्या जीना बेहाल कर रही है। मंत्री ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान करने के लिए समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली-पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। ऐेसे में लोगों को भी संयम बरतना होगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व बसोहली विधायक कांता अंडोत्रा, वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed