फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pipeline leakage news

Kathua News: पाइप लाइनों में लीकेज, लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
pipeline leakage news
क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन से सड़क पर व्यर्थ बह रहा पीने का पानी। संवाद - फोटो : kathua
लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करवाने की मांग की
विज्ञापन

बिलावर। मछेड़ी से निचले इलाकों में लगाई पाइप लाइन में लीकेज के कारण सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। रामलाल, गुलशन शर्मा, अरुण सिंह और रोशन लाल ने बताया कि लीकेज के कारण लोगों के घरों तक बहुत कम पेयजल सप्लाई पहुंच पा रही है। इस कारण लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को आज तक ठीक नहीं करवाया। लोगों ने मांग की है कि जिन स्थानों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है उन पर वेल्डिंग करवा कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करवाया जाए।

बता दें कि उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में ग्रेविटी से उपलब्ध करवाई जाने वाली पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन में लीकेज से सड़कों और नालियों में पानी व्यर्थ बहता रहता है। उधर, गुप्त गंगा गुरुनाल के पंपिंग स्टेशन से टील्ला और देवल गांव के लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगाई गई पाइप में लीकेज के कारण बिलावर फिंतर सड़क के कई स्थानों से पानी व्यर्थ बहता रहता है। संवाद
विज्ञापन

समस्या संज्ञान में आई है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को ठीक करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
- सुरेंद्र सिंह संब्याल, एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed