{"_id":"6202bd0599cc8927c046513f","slug":"persiman-kathua-news-jmu2534029132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी व लोहाई मल्हार के बीच सड़क संपर्क ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी व लोहाई मल्हार के बीच सड़क संपर्क ही नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में विधानसभा हल्कों के पुनर्गठन को लेकर चल रही कवायद और आयोग की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऐसा ही कुछ बनी विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला है। इसमें बनी और लोहाई मल्हार के इलाकों को शामिल किया गया है, जबकि इन इलाकों का आपस में कोई सड़क संपर्क ही नहीं है।
बनी मुख्यालय से लोहाई मल्हार तक या तो लोग घंटों दूरी तय कर पैदल जाते हैं या फिर उन्हें बनी से लगभग 160 किलोमीटर का सफर तय कर पहले बसोहली फिर महानपुर, बिलावर और उसके बाद लोहाई मल्हार तक पहुंचना पड़ता है। इस इलाके पर अपना वर्चस्व कायम रखने का दावा करने वाले नेताओं ने इन इलाकों को जोड़ने के लिए कभी गंभीरता से प्रयास नहीं किए। यदि किए तो सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में से कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कई विरोध करते नजर आ रहे हैं।
...........
उम्मीद थी कि लोहाई मल्हार की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बिलावर से मिलाया जाता। आयोग को एक बार क्षेत्र के प्रतिनिधियों और आम लोगों की राय भी लेनी चाहिए थी। लोहाई मल्हार, सदरोता तक पैदल इलाका है और बनी से नुमाइंदे इन्हीं इलाकों से चुनकर आते हैं। लोगों को थोड़े से काम के लिए बनी जाना पड़ता है।
विज्ञापन
-अमीर चंद, सरपंच ढग्गर
.............
बनी विधानसभा क्षेत्र पूर्व की तरह ही है। छोटा विधानसभा क्षेत्र मुश्किल इलाकों को मिलाकर बनाया गया है। बिलावर को बनी से जोड़ने के लिए परियोजना मंजूरी के लिए बीआरओ में भेजा जा रहा है। बनी से पहले छह किलोमीटर तक गाड़ी जाती थी अब धमान तक सड़क बन चुकी है। कटली की ओर से मलाड़ तक सड़क बन चुकी है। बिलावर के लिए शेष संपर्क को जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-जीवन लाल, पूर्व विधायक, बनी
...........
उम्मीद थी लोहाई मल्हार शीतलनगर भूडं, द्रम्मण हटट का इलाका बनी विधानसभा क्षेत्र में शामिल किया जाता। इन इलाकों का आपस में सड़क संपर्क भी है और इससे क्षेत्र के लोगों का समन्वय भी बना रहता, लेकिन एक बार फिर लोहाई मल्हार के लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया गया है।
-बाबू खान, बीडीसी चेयरमैन
..............
मछेडी पंचायत बनी विधानसभा क्षेत्र में है जो गांव के सड़क संपर्क से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि बनी में पहुंचने के लिए सबसे पहले बिलावर जाना पड़ता है। जिसके बाद लोग बसोहली पहुंचते हैं। वहां से वाहनों में सवार होकर बनी कस्बे तक पहुंचते हैं। जिसके बाद विधायक से मुलाकात की जा सकती है। बनी से ज्यादा कठुआ जिला मुख्यालय इलाके के लोगों को पास पड़ता है।
-करीमुद्दीन, सरपंच मछेडी