फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Peoples of Lakadsandha Held Protest Against Power Corporation

Kathua News: बिजली के टेढ़े खंभों व लटकते तारों के कारण हर समय खौफ में लोग

विज्ञापन
Peoples of Lakadsandha Held Protest Against Power Corporation
शहर के वार्ड 12 के लोग बिजली कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए
-शहर के वार्ड 12 स्थित लकड़संधा में लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन

-अपने ही घरों की छत पर नहीं जा पा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के वार्ड 12 स्थित लकड़संधा में बिजली के टेढ़े खंभों और लटकते तारों को ठीक न किए जाने पर स्थानीय लोग भड़क उठे। बुधवार को लोगों ने बिजली कारपोरेशन के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।
लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनके मोहल्ले में बिजली की लटकती तारों के कारण कोई हादसा हुआ तो उसके लिए सीधे तौर पर विभाग जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में शामिल दिनेश्वर ने कहा कि उनके मोहल्ले में लगे बिजली के टेढ़े खंभों के कारण गंभीर हादसों का खतरा गत मार्च माह से बना हुआ है। इस बारे में दर्जनों बार विभाग से गुहार लगाए जाने के बाद भी समस्या का समाधान करने के बजाय अधिकारी उन्हें एक टेबल से दूसरी टेबल पर दौड़ा रहे हैं। अब तो हालत ऐसे हो गए हैं कि इन टेढ़े खंभों के कारण लोग अपने ही घरों की छत पर भी नहीं जा पा रहे। सर्दी के इस मौसम में लोगों के पास धूप में बैठने के लिए घरों की छत के अलावा कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, जसवंत सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर बिजली के टेढ़े खंभे हैं वहां से रोजाना एक दर्जन के करीब स्कूली बच्चों के वाहन दिन में दो बार आते-जाते हैं। इनमें से कभी भी कोई वाहन अगर लटकते बिजली के तारों की चपेट में आ गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दो बार तो वाहन इन खंभों से टकरा भी चुके है। लेकिन विभाग मौन बैठा है, शायद वह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक से दो दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed