फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Peoples of Kathua District Ready For Lohri Festival

Kathua News: तिल, गुड़, मूंगफली, गजक और सूखे मेवों से सजी दुकानें

विज्ञापन
Peoples of Kathua District Ready For Lohri Festival
- लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए जिले के लोग तैयार, बाजारों में जमकर खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। लोहड़ी पर्व मनाने के लिए शहर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। बाजारों में तिल, गुड़, मूंगफली, गजक, चिरवड़े और सूखे मेवों से सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित करने लगी हैं। वहीं, बदल रहे मौसम के मिजाज के कारण मेवों के साथ साथ मूंगफली, गजक आदि की बाजार में भारी मांग देखी जा रही है।

कड़ाके की ठंड के चलते आम तौर पर शाम को सात बजे बाद बंद होने वाले कठुआ के मुख्य बाजार में शनिवार को पर्व से जुड़े सामान की बिक्री के लिए दुकानें रात नौ बजे तक खुली रहीं। यहां लोगों ने लोहड़ी को लेकर जमकर खरीदारी की। वहीं, रविवार को अवकाश होने के कारण कठुआ से जाने वाले लोग छुट्टी होने के बाद बाजार में उमड़े दिखे। काफी रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदार नारायण गुप्ता के अनुसार संकट चतुर्थी और लोहड़ी पर्व पर लोग तिल, गुड़, मूंगफली, गजक, चिरवड़े और सूखे मेवों की खरीदारी करते हैं जो अब शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

बताया कि पिछले कुछ सालों से मंदी के बाद से बीती दिवाली से बाजार में होने वाली खरीदारी में कुछ सुधार हुआ है। लिहाजा उन्होंने स्टॉक पहले से ही भर लिया था। मौजूदा समय में लोग बेहतर क्वालिटी को तरजीह दे रहे हैं। साथ ही चीनी से बनने वाली गजक और रेवड़ियों के प्रति ग्राहकों का रुझान काफी कम है। इसके स्थान पर वह गुड़ से बनने वाली उत्पादों पर ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में परिवार के साथ पर्व की खरीदारी करने के लिए पहुंचे कुलदीप शर्मा ने बताया कि परंपरा के अनुसार बेटियों के घर भी लोहड़ी पर इन सामग्रियों को भेजा जाता है, लिहाजा वह अभी से ही अपनी खरीदारी कर रहे हैं जिसमें गुड़ से तैयार की जाने वाली बेहतर क्वालिटी की गजक और रेवड़ियों को ही तरजीह दी जा रही है।

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी शिवम अपने पुत्रों के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed