{"_id":"67c605268de23e1f560db75b","slug":"peoples-held-protest-in-hiranagar-regarding-poor-condition-of-road-kathua-news-c-201-1-knt1006-117949-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बेला से बदोली सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बेला से बदोली सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित बेला से बदोली सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क की खस्ताहालत पर रोष जताते हुए संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पंच विक्रम सिंह ने बताया कि पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों का सफर करना दूभर हो गया है। क्योंकि बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के समय इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। इस बारे में प्रशासन को कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण वर्ष 2020 के अक्तूबर महीने में पूरा हुआ था जिसमें लगभग 358.86 लाख रुपये की लागत आई थी। इस परियोजना के तहत सड़क के रखरखाव के लिए 5 साल की गारंटी भी होती है। लेकिन ठेकेदार और विभाग की अनदेखी के कारण सड़क बनने के कुछ समय बाद ही टूटने लगी और अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क की हालत सुधर सके और लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन में रोहित शर्मा, अशोक कुमार, अमर नाथ, गुड्डी देवी, केवल कृष्ण, सुनील शर्मा, रामदास तथा अन्य उपस्थित थे।