बिलावर। तली गांव की 300 के करीब आबादी को कम वोल्टेज की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से जूझ रहे लोगों ने कई बार बिजली विभाग से गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।
कम वोल्टेज के कारण बिजली पर चलने वाले उपकरण नहीं चल पा रहे। शाम ढलने के बाद कम वोल्टेज के कारण विद्यार्थी सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं लेकिन संबंधित विभाग ने आज तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा के बिजली विभाग ने बिजली के बिलों में काफी बढ़ोतरी की है और हर महीने वह बिजली के बिलों का बराबर भुगतान करते हैं उसके बावजूद बिजली विभाग लोगों को सही प्रकार से सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। स्थानीय निवासी राज सिंह, लेखराज, मोहनलाल, रोमेलु राम और महेश कुमार ने बिजली विभाग से मांग की है के उनके गांव में 25 केवी के ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि लोगों को लोग वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके।