{"_id":"6a19ea91b835321e7405357e","slug":"peoples-anger-erupted-over-the-gas-cylinder-problem-kathua-news-c-201-1-knt1006-132614-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
सांझी मोड़ में लोगों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। क्षेत्र में लंबे समय से बनी रसोई गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर शुक्रवार को सांझी मोड़ में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सांझी मोड़-चडवाल मार्ग को जाम कर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि सिलिंडर न मिलने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना था कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।