फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People will have to wait for 15 more days for the network

Kathua News: नेटवर्क के लिए लोगों को 15 दिन और करना होगा इंतजार

Thu, 17 Apr 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 17 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
People will have to wait for 15 more days for the network
सरथल में ठप हुआ मोबाइल टॉवर का सिग्नल। संवाद - फोटो : kathua
सरथल में बीएसएनएल टावर का सिग्नल गायब
विज्ञापन

सेटेलाइट लिंक स्पेस उपलब्धता बनी बाधा
बनी। पर्यटन स्थल सरथल में मोबाइल नेटवर्क के लिए लोगों को अभी 15 दिन इंतजार करना होगा। कुछ दिन पहले सक्रिय किए बीएसएनएल के टॉवर का नेटवर्क नहीं चल रहा है। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक टावर सेटेलाइट के माध्यम से चलना है और फिलहाल इस टावर के लिए सेटेलाइट लिंक स्पेस उपलब्ध नहीं हो पाया है।
सरथल के स्थानीय लोग इन दिनों मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में बीएसएनएल की ओर से लगाए गए मोबाइल टावर के जरिए उम्मीद की किरण जगी थी, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। फील्ड इंजीनियरों की टीम हाल ही में सरथल आई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इलाके में मोबाइल की घंटी बजनी शुरू हो जाएगी। कुछ घंटे के लिए नेटवर्क सक्रिय हुआ, लेकिन फिर से यह सेवा बंद हो गई। बता दें कि सरथल के स्थानीय लोगों को मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण परिजनों से बात करने के लिए 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यह न सिर्फ मुश्किल है, बल्कि आपात स्थिति में यह परेशानी और भी गंभीर हो जाती है। संवाद
विज्ञापन

सरथल के अलावा कोटी, कछीड़, दौल्का और बांजल में लगाए जा रहे टावर
बीएसएनएल अधिकारी ने बताया कि सरथल के अलावा बनी के गांव कोटी, कछीड़, दौल्का और बांजल जैसे दुर्गम इलाकों में बीएसएनएल टावर लगाए जाने हैं। इन क्षेत्रों में भी नेटवर्क की समस्या को शीघ्र ही हल कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही यह सुविधा पूरी तरह से चालू होगी, जिससे न केवल उनकी जिंदगी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरथल में लगाए बीएसएनएल टावर को सेटेलाइट से संचालन में लाया जाना है। मगर सेटेलाइट लिंक स्पेस न मिलने के कारण अभी यह टावर पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहा है। अगले 15 दिन में यह समस्या सुलझने की संभावना है। इसके बाद सरथल में स्थायी रूप से मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो सकेगा।
नितिन महाजन, जूनियर टेलीकॉम अफसर बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed