{"_id":"68a62c06f4d596b65e039a9f","slug":"people-surrounded-three-vehicles-involved-in-illegal-mining-the-department-confiscated-them-kathua-news-c-201-1-knt1002-123234-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अवैध खनन कर रहे तीन वाहनों को लोगों ने घेरा, विभाग ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अवैध खनन कर रहे तीन वाहनों को लोगों ने घेरा, विभाग ने किया जब्त
Thu, 21 Aug 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव कुंथल क्षेत्र में मंगलवार को रात में तरनाह नाले में अवैध खनन में जुटे वाहन और मशीनरी को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। अवैध खनन पर स्थानीय लोगों की कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
डीएमओ विशाल डोगरा और एसडीएम फुलेल सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की जहां लोगों ने बताया कि लगातार इस इलाके में अवैध खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि न सिर्फ तरनाह में, बल्कि उज्ज दरिया में भी खनन माफिया के हौसले बुलंद है। लोगों ने कहा कि अवैध खनन की वजह से ही दरिया, नदी, नालों का पानी रिहायशी इलाकों में घुस रहा है। समय पर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई की होती तो शायद इस इलाके में जो तबाही हुई है वो न होती। एसडीएम और डीएमओ ने लोगों द्वारा घेरे गए एक डंपर, एक लोडर और एक एक्सकैवेटर को जब्त कर लिया। संबंधित विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।