{"_id":"68cdc7b7bd2e92eb930a9068","slug":"people-raised-issues-of-water-supply-damage-to-roads-and-power-infrastructure-kathua-news-c-201-1-knt1006-124277-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोगों ने उठाए पानी आपूर्ति, सड़क और बिजली ढांचे को हुए नुकसान के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोगों ने उठाए पानी आपूर्ति, सड़क और बिजली ढांचे को हुए नुकसान के मुद्दे
विज्ञापन
विधायक जसरोटिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जाने हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विधायक राजीव जसरोटिया ने भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने सहार, शेर कोटला, पंजवाड़ी, कठेरा, भेड़-बलोड़, बिंदल, कमाला में नुकसान का जायजा लिया।
पलां मोड़ में स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि बारिश से इलाके में पानी आपूर्ति, सड़क और बिजली ढांचे को बहुत नुकसान पहुंचा था। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए। खेती योग्य भूमि खड्ड में तब्दील हो गई है। रानो देवी ने बताया कि उनका घर ढह गया है। जल्द सरकारी सहायता दिलाई जाए। युवा राशिद ने भेड़-बलोड़ और कठेरा में बाढ़ से गिरे पेड़ों को वनकर्मियों द्वारा बेचे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है लेकिन अन्य विभागों में ऐसी सक्रियता नहीं दिखाई है।
सहार पंचायत के पूर्व सरपंच भोली सिंह जसरोटिया ने बताया कि बाढ़ से किसी का मकान टूट गया तो किसी की भूमि खड्ड बन गई है। कई परिवार दोबारा मकान बनाने की परिस्थिति में नहीं हैं। उनके पास मकान बनाने के लिए जगह भी नहीं है। प्रभावितों को सरकार से जल्द सहायता राशि दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 280 घरों को नुकसान पहुंचा है। 445 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि खड्ड बन गई है। 42 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग की 26 योजनाएं प्रभावित हैं। उन्होंने अपने फंड से एक करोड़ रुपये तुरंत देने की घोषणा की थी लेकिन वह नुकसान की भरपाई के लिए काफी कम है। केंद्र सरकार की मदद से लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।