फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People protested against the garbage plant by demonstrating

लोगों ने प्रदर्शन कर कचरा प्लांट का विरोध किया

विज्ञापन
People protested against the garbage plant by demonstrating
बिलावर में सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की नवनिर्मित इमारत के विरोध में प्रदर्शन करते वार्? - फोटो : KATHUA
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 को जोड़ने वाली सड़क पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नगर कमेटी बिलावर के खिलाफ एक बार फिर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की नवनिर्मित इमारत को लेकर पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच बवाल चल रहा है। लोगों का कहना है कि उनके वार्ड से कुछ ही मीटर की दूरी पर यह प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है जो उन्हें मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल जुल्फी राम, शूवकुमार, जीवनलाल, रिंकू, सुभाष शर्मा सहित अन्य लोगों ने सड़क पर बैठकर नगर कमेटी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इससे सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। लोगों ने नगर कमेटी मुर्दाबाद चेयरमैन बिलावर मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा के उनकी सहमति के बिना यह प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि नगर कमेटी के कुछ लोगों की मिलीभगत से प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से एनओसी जारी कर दी गई और लोगों की सहमति के बिना कार्य शुरू कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक इस प्रोजेक्ट को उनके वार्ड से किसी अन्य जगह पर शिफ्ट नहीं किया गया तब तक लोग धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जानकारी मिलने के बाद एडीसी बिलावर सहित तहसीलदार बिलावर और अन्य कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। अधिकारी ने आश्वासन दिया के वह समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे और उच्च अधिकारियों के समक्ष भी प्रदर्शनकारियों की बात पहुंचाई जाएगी। एडीसी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी धरना प्रदर्शन से हट गए। एक घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई दर्जनों महिलाएं भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed