फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People of Bakkarwal community started going towards the mountains.

पहाड़ों की ओर जाने लगे बक्करवाल समुदाय के लोग

विज्ञापन
People of Bakkarwal community started going towards the mountains.
गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद अपने मवेशियों के साथ पहाड़ी क्षेत्र की ओर जाता बक्करवाल पशुपालक। स - फोटो : KATHUA
बिलावर। खानाबदोश गुज्जर और बक्करवाल गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अपने मवेशियों के साथ मैदानी इलाकों से पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं। हर दिन दर्जनों परिवार कठुआ से बिलावर और बनी के दूरदराज इलाकों की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

बक्करवाल समुदाय के शफीक अहमद ने बताया कि जब तक गर्मी समाप्त नहीं हो जाती तब तक वह अपने परिवार और माल मवेशियों के साथ पहाड़ी इलाकों में ही रहेंगे। गौरतलब है कि गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के लोग अपने माल, मवेशियों के साथ गर्मी में कठुआ के मैदानी इलाकों से बिलावर और बनी के पहाड़ी इलाकों की तरफ रुख करते हैं और वह सैकड़ों किलोमीटर पैदल सफर करते हुए अपने मंजिल की तरफ पहुंचते हैं। पिछले एक सप्ताह से गर्मी शुरू होते ही बिलावर इलाके के सड़क मार्ग पर इन दिनों बक्करवाल समुदाय के लोगों के काफिले गुजर रहे हैं। कुछ परिवार अपने माल मवेशियों के साथ रात के समय में सड़क मार्ग से गुजरते हैं तो कई सुबह सवेरे अपने गंतव्य की ओर रुख करते हैं। मशहूर अहमद ने बताया कि वह गर्मियों के 6 महीने सरथल में गुजारेंगे और सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अगले 6 महीने अपने माल मवेशियों के साथ निचले इलाकों में गुजारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed