फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People crossing the Ravi Daria risking their lives to avoid the Corona investigation

कोरोना की जांच से बचने के लिए जान जोखिम में डाल रावी दरिया पार कर रहे लोग

विज्ञापन
People crossing the Ravi Daria risking their lives to avoid the Corona investigation
कठुआ। लखनपुर कॉरिडोर पर कोरोना जांच करवाने की प्रक्रिया से बचने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग एक बार फिर अपनी जान को आफत में डालने लगे हैं। रावी दरिया को पैदल पार करने की कोशिश में जहां वो मौत को दावत दे रहे हैं वहीं प्रदेश में बिना जांच दाखिल होकर समाज के लिए भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

खुली सीमाओं का फायदा उठाते हुए यह लोग कोरोना जांच प्रक्रिया को धत्ता बताते हुए ऐसा कर रहे हैं। शनिवार से लखनपुर कॉरीडोर पर बढ़ी सख्ती में जहां कई लोगों को रावी दरिया पार करते देखा गया था वहीं रविवार को भी ऐसा ही हुआ। दर्जनों लोग पैदल ही पंजाब से रावी दरिया पार करते हुए जम्मू कश्मीर में दाखिल होने का प्रयास करते रहे। पुलिस को जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने लोगों को पकड़ने का प्रयास भी किया। इस बीच मौका पाकर कई लोग फरार होते नजर आए। डीसी कठुआ ने साफ किया है कि ऐसे लोगों को पकड़े जाने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed