{"_id":"68d063fda73471e3ef008181","slug":"people-burnt-an-effigy-of-nhai-in-chadwal-kathua-news-c-201-1-knt1002-124370-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चड़वाल में लोगों ने एनएचएआई का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चड़वाल में लोगों ने एनएचएआई का फूंका पुतला
विज्ञापन
चड़वाल में नेशनल हाईवे अथॉरिटी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग। - संवाद।
राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने रविवार देर शाम चड़वाल में हाईवे पर एनएचएआई का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि चार दिन के भीतर सड़क पर बने गड्ढों को भरने और तारकोल बिछाने का काम नहीं किया गया तो हाईवे को जाम करेंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा हाईवे की हालत किसी संपर्क मार्ग से भी गई गुजरी हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और इस पर लीपापोती के कारण दिनभर उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा चड़वाल के मुख्य चौक के आसपास हाईवे की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। हर बार गड्ढों को भरने के नाम पर लीपापोती की जाती है और थोड़ी बहुत बजरी डालकर इन्हें भरा जाता है। यही बजरी बाद में धूल का कारण बनती है और दोपहिया वाहनों के लिए खतरे का सबब। उन्होंने कहा दिन भर उड़ने वाली धूल से स्थानीय दुकानदार बीमार हो रहे हैं, लेकिन एनएचएआई को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हाईवे अथॉरिटी इसी तरह उदासीन रवैया अपनाए रहा तो तो मजबूरन लोग बड़ा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें हाईवे जाम करना भी शामिल रहेगा।।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कांग्रेस के ब्लॉक मढ़ीन के अध्यक्ष विशाल शर्मा, वरुण कुमार, संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, मोहिंदर पाल, अर्जुन शर्मा, अश्वनी सिंह, सुमित शर्मा आदि शामिल रहे।