फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People are deprived of road facilities

सड़क सुविधा से वंचित हैं लोग

विज्ञापन
People are deprived of road facilities
बिलावर। उप मंडल के दूरदराज के कई इलाकों को सरकार आज तक सड़क संपर्क से नहीं जोड़ पाई है। इससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को आज भी कई घंटे पैदल सफर करने के बाद अपने घरों में पहुंचना पड़ता है। दूरदराज के इलाकों में सड़कों का संपर्क न होने से इन इलाकों में किसी भी प्रकार की सामग्री पहुंचाने के लिए लोगों को बड़े महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं। सड़क संपर्क न होने के कारण इन इलाकों में लोगों को कई प्रकार की सामग्री को घोड़ों या फिर खच्चरों के माध्यम से अपने अपने गांवों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

उप मंडल के धारडुगनू, दियौता, मडून, डूगैन, भांजल भटवाल, भटौडी, गोडू फलाल, और अन्य कई इलाकों में सड़क संपर्क न होने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूर दराज इलाके के अशोक कुमार ने बताया कि कई सरकारें आईं और गई लेकिन किसी भी सरकार ने दूर दराज के क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे सड़क मार्गों से करीब 6 घंटे पैदल रास्ता तय करने के बाद लोग अपने घरों में पहुंचते हैं। डुगैन ब्लॉक के धुनी चंद ने बताया कि कोई सामग्री अगर घर में पहुंचानी हो तो बड़े महंगे दामों पर उपलब्ध होती है। गोडू फलाल के निवासी बिशंबर दास ने बताया की कई इलाकों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से प्रोजेक्ट बनाए गए हैं, लेकिन कई इलाकों में सड़कों के काम अधर में लटके हैं, जिससे दूरदराज के इलाके के लोगों के लोग आज तक सड़क सुविधा से वंचित है। दूरदराज के इलाकों के रहने वाले लोगों ने सरकार से मांग की है कि जिन इलाकों को आज तक सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा गया हैं उन इलाकों में सड़क सुविधा प्रदान की जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। दूरदराज के इलाके के लोगों ने जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed