{"_id":"62bf444d710c7a6b80032095","slug":"people-are-dependent-on-natural-water-sources-kathua-news-jmu263098984","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के दर्जनों गांवों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को पेयजल के लिए अपने-अपने क्षेत्रों के प्राकृतिक जल स्रोतों या फिर हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए पिछले 9 दिनों से हड़ताल पर बैठे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को 48 घंटे के लिए और बढ़ा दिया है।
जल शक्ति विभाग के बीरबल, कमलेश, विक्कू, अल्ताफ, अमित, सुभाष और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सरकार से मांग करते आ रहे हैं कि उन्हें विभाग में स्थायी करने के लिए सरकार जल्द कदम उठाए, लेकिन आश्वासनों के सिवा कुछ हासिल नहीं हो रहा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक सभी कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उधर कई कस्बों और गांवों में जल शक्ति विभाग के पंपिंग स्टेशन पंपिंग न होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। कुछ स्थानों पर विभाग के स्थायी कर्मचारियों की ओर से पंपिंग की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण जल शक्ति विभाग को पूरे इलाके में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।