फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pension news

Kathua News: विकलांग पेंशन के लिए यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य

विज्ञापन
pension news
कठुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण कुमार चौधरी ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि 31 मार्च 2023 से पहले जिन लोगों को दिव्यांग पेंशन मिलती थी, उनमें से कई लोगों की पेंशन बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण यह है कि जिन लोगों की पेंशन बंद हुई है, उन लोगों ने यूडीआईडी कार्ड नहीं बनवाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशन से वंचित लोग अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर स्वावलंबन कार्ड डॉट जीओवी डॉट इन में लॉगिन कर अपने यूडीआईडी कार्ड के लिए अप्लाई करें और यूडीआईडी कार्ड बनने के बाद वह जनसुगम पोर्टल पर दिव्यांग पेंशन के लिए अप्लाई करें। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह पेंशन स्कीम उन लोगों के लिए है, जिनकी विकलांगता 40 फीसदी से अधिक है। उन्होंने कहा कि हर योग्य व्यक्ति इस पेंशन योजना का लाभ जरूर उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed