{"_id":"60f47c628ebc3e6d46079a0b","slug":"pdp-meeting-in-kathua-kathua-news-jmu239744749","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी ने किया केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी ने किया केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की जिला इकाई ने बैठक का आयोजन कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। रविवार को आयोजित बैठक में पार्टी के महिला विंग की उपप्रधान सुरजीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसमस्या के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
सुरजीत कौर ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई की मार से दो-चार है। एक तरफ कोरोना के कारण लोगों का रोजगार छिन गया है और परिवार के भरण-पोषण का संकट आ खड़ा हुआ है। वहीं केंद्र की नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के मूल्य आसमान छू रहे हैं। इस दोहरी मार ने लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार अपने तानाशाही रवैये को नहीं छोड़ रही है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जनअभियान छेड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के पास उसके वोट की ऐसी शक्ति है जिससे बड़ी से बड़ी तानाशाह सरकार को उखाड़ा जा सकता है। अगर लोगों को इस महंगाई की मार से बचना है तो लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर सरकार के खिलाफ मजबूत विरोध प्रस्तुत करें। वहीं उन्होंने लखनपुर में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों पर रोष जताते हुए कहा कि जब पूरे देश में इस तरह का कोई प्रतिबंध नही तो जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंध किस लिए। इससे यहां कई तरह के छोटे-बड़े रोजगार प्रभावित हो रहे हैं। लिहाजा इसे जल्द हटाने की जरूरत है, लेकिन यह सब तभी संभव है जब हम इसके खिलाफ लोगों को जागरूक कर उनके साथ मिलकर एक जन आंदोलन शुरू करें। इस मौके पर जगदीप सिंह, विनोद गुप्ता, ज्योति देवी आदि नेता उपस्थित रहे।