फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pay the arrears soon

बकाए वेतन का जल्द करें भुगतान

विज्ञापन
Pay the arrears soon
बिलावर। जल शक्ति विभाग बिलावर में कार्यरत अस्थायी कर्मियों ने सरकार से जल्द से जल्द बकाए वेतन का भुगतान करने की मांग की है। जल शक्ति विभाग ने अस्थायी कर्मियों के प्रधान बीरबल जलमेरिया और उप प्रधान कमलेश ने बताया के फरवरी महीने में अस्थायी कर्मचारियों को केवल 11 दिनों का वेतन दिया गया है। फरवरी महीने का मानदेय 2475 रुपये प्रति अस्थायी कर्मी जारी किया गया है। इससे गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मियों ने बताया कि वह पिछले 25 से अधिक वर्षों से बतौर अस्थायी कर्मी जल शक्ति विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले 70 महीने का बकाया वेतन भी उन्हें आज तक नहीं दिया गया है। बताया कि अप्रैल महीने में उन्हें अपने बच्चों के दाखिले स्कूलों में कराने हैं, जिसके लिए वह असमर्थ हो गए हैं। कई बार सरकार के आगे वेतन की गुहार लगा चुके हैं। साथ ही स्थायी करने के लिए भर्ती नीति बनाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे अस्थायी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। कश्मीर में तैनात अस्थायी कर्मचारियों को फरवरी महीने का पूरा वेतन जारी किया गया है, लेकिन जम्मू में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को मात्र 11 दिनाें का वेतन दिया गया। अस्थायी कर्मियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed