फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Participants of Kathua Got Medal And Trophy in Youth Festival

Kathua News: युवा महोत्सव में कठुआ के प्रतिभागियों ने जीते पदक व ट्रॉफी

विज्ञापन
Participants of Kathua Got Medal And Trophy in Youth Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू में हुए युवा महोत्सव में कठुआ के प्रतिभागियों ने जिले का नाम रोशन किया है। योग प्रतियोगिता में कठुआ जिला योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नौ प्रतिभागियों ने अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते विभिन्न गतिविधियों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

हरि की पैड़ी स्थित एम्बियन्स थियेटर में हुई प्रतियोगिता के दौरान कठुआ से गए दल में शामिल सान्वी और संस्कृति ने सब जूनियर महिला कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक और ट्रॉफी जीती। वहीं, चक्षु और हिमांशु ने पुरुष कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तानिया और सानिया ने जूनियर कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक और ट्रॉफी अपने नाम की। इसी तरह से प्रतियोगिता के दौरान जूनियर एकल कलात्मक प्रदर्शन में तानिया ने स्वर्ण पदक और ट्रॉफी, जबकि जानवी शर्मा ने जूनियर पारंपरिक योग में पहला स्वर्ण पदक जीता और ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, कैरिश सिंह ने लड़कों की जूनियर कलात्मक एकल और पारंपरिक योग में दो स्वर्ण पदक और ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन



कठुआ से गए प्रतिभागियों के दल का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ योग शिक्षिका व महिला पतंजलि योग समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता वर्मा ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे वह काफी खुश हैं। उम्मीद करती हैं कि अन्य प्रतियोगिताओं में भी वे इसी तरह के प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed