फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Park the bus in the middle of the highway and ride

हाईवे के बीच में बस खड़ी कर बैठाते हैं सवारी

विज्ञापन
Park the bus in the middle of the highway and ride
चड़वाल में हाईवे के बीच खड़ी बस के कारण जाम में फसे वाहन। - संवाद - फोटो : KATHUA
हीरानगर। जम्मू-कठुआ रूट के बस चालक हाईवे पर यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। चालक बिना किसी डर के हाईवे के बीच में ही बस को खड़ा कर यात्री बैठाते और उतारते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं यातायात पुलिस अनजान बनी हुई है।
अंकु शर्मा ने कहा चड़वाल चौक में ट्रैफिक अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों की परेशानी तब और बढ़ती है जब जम्मू-कठुआ रूट बस चालक बस को बीच हाईवे खड़ा कर सवारियों को उतारने और चढ़ाने का काम करते हैं। इस दौरान चालक इस बात की कोई परवाह नहीं करते कि उनके पीछे कितना लंबा जाम लग चुका है। वहीं, चौक में पुलिस, यातायात विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी होने के बावजूद भी बस चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। रमन कुमार ने कहा कि बस चालक बिना किसी की परवाह किए अपनी मर्जी से बीच सड़क में बस खड़ी करते हैं। इस दौरान प्रेशर हॉर्न का भी इस्तेमाल करते हैं। इस संबंध में कई बार यातायात विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed