फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pandit Prem Nath Dogra worked for the betterment of society: Andotra

पंडित प्रेम नाथ डोगरा ने समाज की बेहतरी के लिए किया काम: अंदोत्रा

विज्ञापन
Pandit Prem Nath Dogra worked for the betterment of society: Andotra
प्रजा परिषद के पूर्व संस्थापक पंडित प्रेम नाथ डोगरा की 141वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं ने पंडित प्रेम नाथ डोगरा के चित्र पर फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन



इस मौके पर जिला प्रधान उपदेश अंदोत्रा ने कहा कि शेर-ए-डुग्गर के नाम से प्रसिद्ध पंडित प्रेम नाथ डोगरा का जन्म सांबा के एक छोटे से गांव स्मैलपुर में वर्ष 1894 में हुआ और वह महाराजा हरि सिंह के कार्यकाल के दौरान जिला विकास आयुक्त के पद पर रहे। उन्होंने हमेशा ही जातपात से ऊपर उठकर समाज की बेहतरी के लिए काम किया। पंडित जी ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए अपना अहम योगदान दिया। उनको एक विधान, एक प्रधान व एक निशान के आंदोलन के जनक कहना गलत नहीं होगा। उनके द्वारा चलाए जाने वाले आंदोलन से केवल डोगरा समाज एकजुट हुआ।
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम नाथ डोगरा ने कहा कि प्रजा परिषद का एक विधान, एक प्रधान व एक निशान का आंदोलन पंडित प्रेम नाथ डोगरा के कुशल नेतृत्व में चला, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर को अलग प्रधानमंत्री से मुक्ति मिली। पंडित प्रेम नाथ डोगरा जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे और प्रजा परिषद से जुड़ कर उन्होंने जम्मू संभाग के लिए कई आंदोलन किए। उन्होंने हमेशा ही जातपात से ऊपर उठकर समाज की बेहतरी के लिए काम किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से उनके सिखाएं रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed