{"_id":"619fe7c81d9b47392c2cc970","slug":"pakistani-airplane-numa-gubbra-found-in-fields-adjacent-to-ib-kathua-news-jmu2485944136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले के हीरानगर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले के हीरानगर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया
Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
भलवाल में मिला हवाई जहाज की आकृति वाला पाकिस्तानी गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांव भगवाना चक में वीरवार सुबह पीआईए लिखा हवाई जहाज नुमा गुब्बारा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। लोगों की ओर से सूचित करने के बाद पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय निवासी किशोर कुमार घर के पास खेतों में सुबह 10 बजे गया, जहां उन्होंने जहाज नुमा गुब्बारा देखा। इस पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह (आधा चंद्रमा और सितारा) भी बना था। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से ही आया है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है। हीरानगर पुलिस ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।