{"_id":"5d9b99548ebc3e93bc19a935","slug":"pakistan-violates-ceasefire-kathua-news-jmu1947526122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते जाग कर रातें गुजारने को मजबूर सीमावर्ती ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते जाग कर रातें गुजारने को मजबूर सीमावर्ती ग्रामीण
विज्ञापन
पाकिस्तान की कायराना हरकत का सबूत दिखाती मनियारी की बुजुर्ग महिला। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सब ठीक नहीं है। ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। गत 15 दिन से पाकिस्तान हर दिन रात सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अब रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इससे लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।
रविवार देर रात को पाकिस्तान ने सीमावर्ती गांव मनियारी को निशाना बनाकर घंटों लगातार गोलीबारी की। इसी दौरान मोर्टार भी दागे गए। लोगों ने पूरी रात दहशत के साए में बिताई। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि रातभर पाकिस्तान ने भयंकर गोलाबारी की। हम अपने घरों में सोए थे कि अचानक धमाकों की आवाज शुरू कोई और हम सब उठ कर बैठ गए। घर के बुजुर्गों और बच्चों ने जागकर पूरी रात निकाली।
प्रीतम कुमार ने कहा कि जिस तरह की गोलाबारी लगातार रात को हो रही है उसे लगता है कि हालात और खराब होंगे। ऐसे में बेहतर होगा कि हमें कहीं सुरक्षित जगह दी जाए जहां हम सब जाकर रह सकें। क्योंकि हमारी सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे बंकरों का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अगर पाकिस्तान बड़े गोलों का इस्तेमाल करता है तो हम घरों में सुरक्षित नहीं रह सकते और ना ही आसपास के बंकरों तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर सीमावर्ती लोगों को पांच मरले प्लॉट देने की बात भी कही। कहा अगर इस तरह के हालात बनते हैं तो वह अपने परिवार और मवेशियों को लेकर वहां सुरक्षित रह सकते हैं।
रात के समय की गई गोलाबारी का प्रमाण सुबह लोगों की छतों पर गिरी गोलियां और आंगन में गिरे मोटार के गोले साफ दे रहे थे।
हालांकि लोगों का यह कहना भी था कि भारत की ओर से भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया।