फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Outstanding salary not received, honorarium not increased either

Kathua News: सरकार ने बकाया वेतन नहीं दिया और मानदेय को भी नहीं बढ़ाया

Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Outstanding salary not received, honorarium not increased either
बैठक करते जल श​क्ति विभाग के अस्थायी कर्मी। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : kathua
जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने नेताजी पार्क फिंतर में की बैठक
विज्ञापन

बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को नेताजी पार्क फिंतर में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान अस्थायी कर्मियों ने बताया कि मंत्री जावेद राणा ने अस्थायी कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान करने और जल्द मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया गया है।

बीरबल जलमेरिया, कमलेश, प्रेम सिंह, बंसीलाल और अन्य अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि जल शक्ति विभाग के मंत्री ने काम छोड़ हड़ताल के दौरान आश्वासन दिया था कि उनका मानदेय जल्द बढ़ाकर पिछले 72 महीने के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। मगर काम छोड़ हड़ताल को खत्म हुए एक महीने के होने को है और उन्हें आज तक कुछ नहीं दिया गया है। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि मौजूदा समय में उन्हें 9300 रुपये महीने का भुगतान किया जाता है, जो महंगाई के दौर में नाकाफी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के मंत्री से उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed