फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Organised chess, kho-kho and rope jumping competitions

Kathua News: शतरंज, खो-खो तथा रस्सी कूद के खेल मुकाबले करवाए

Mon, 23 Jun 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 23 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Organised chess, kho-kho and rope jumping competitions
केंद्रीय विद्यालय कठुआ में खेल प्रतियोगिता के दौरान शतरंज के मुकाबले में भाग लेते प्रतिभागी। सं - फोटो : kathua
दो दिवसीय संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय संभागीय खेल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इसमें पहले दिन शतरंज, खो-खो तथा रस्सी कूद के खेल मुकाबले करवाए गए। आयोजन में जम्मू संभाग के 21 केंद्रीय विद्यालयों के 250 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

केंद्रीय विद्यालय कठुआ के प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों की ओर से विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हर वर्ष आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में शतरंज के अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 वर्ग के लगभग 76 विद्यार्थी, खो -खो में अंडर 14 तथा अंडर 17 की लगभग 14 टीमों के 166 विद्यार्थी तथा रस्सी कूद प्रतियोगिता में लगभग 20 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें दोपहर 2 बजे तक खो–खो के अंडर 14 और अंडर 17 के हुए लीग मैचों में क्रमशः केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अखनूर, केंद्रीय विद्यालय चनैनी, केंद्रीय विद्यालय जोधपुर डोडा विजेता रहे। इन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं की उद्घोषणा कल समापन समारोह में की जाएगी। इसके साथ विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed