फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Opposes dam on Ujj river

उज्ज दरिया पर बांध का विरोध

Mon, 15 Jun 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/बिलावर
ब्यूरो/बिलावर Updated Mon, 15 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Opposes dam on Ujj river
उज्ज दरिया के पंजतीर्थी संगम पर प्रस्तावित बांध का विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में 14 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए उज्ज डैम महापंचायत को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने प्रस्ताव पास कर सरकार से डैम बनाने से पहले प्रभावित होने वाले लोगों के सम्मान जनक  पुनर्वास की मांग की है।
विज्ञापन


कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने डैम का निर्माण शुरू होने से पहले उनकी बात नहीं सुनी तो वे इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। बांध से प्रभावित होने वाली चौदह पंचायतों के प्रतिनिधियों की एक बैठक रविवार को किशनपुर डुंगारा में विलेज सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट कमेटी के प्रधान एसपी शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इसमें तमाम पंचायतों के सरपंच, पंच व अन्य गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए उज्ज डैम महा पंचायत को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए सरपंच रमेश सपोलिया, हंसराज, मोहिंद्र सपोलिया, मुल्खराज और प्रेम सिंह को उप प्रधान, सरपंच मदनलाल को महासचिव, केके खजूरिया को मुख्य संयोजक, जितेंद्र सिंह भडवाल को कानूनी सलाहकार, शौरी लाल को सचिव और अख्तर अली को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार डैम से प्रभावित होने वाले लोगों की राय जाने बिना उन्हें उजाड़ने का प्लान बना रही है। उन्होंने कहा कि डैम के निर्माण से चौदह पंचायतों का 41 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित होगा, जबकि 20 हजार के करीब लोगों को अपने घर छोड़ने होंगे।


उन्होंने हैरानी जताई कि पिछले कई वर्षों से डैमनिर्माण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आज तक प्रभावित होने वाले लोगों की कोई भी बात नहीं सुनी गई है। बैठक में प्रस्ताव पास कर सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि प्रभावित लोगों के सम्मानजनक पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की गई और उनकी कोई बात नहीं सुनी गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed