फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Opening the way to the firing squad went

रास्ता खुलवाने गई टीम पर फायरिंग

Wed, 01 Feb 2017 12:52 AM IST
kathua
kathua Updated Wed, 01 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Opening the way to the firing squad went
Firing

बंदोबस्ती रास्ता खुलवाने गई प्रशासनिक टीम पर फायरिंग और दूसरे गुट के साथ हाथापाई का मामला प्रकाश में आया है। मामला गांव भागेचक का है। यहां राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों को जमीन से बंदोबस्ती रास्ता उपलब्ध करवाने गए थे। इसी बीच दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। एक गुट के सदस्यों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। सिटी थाना प्रभारी के अनुसार तहसीलदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चमन लाल और सोमराज के बीच बंदोबस्ती रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद मंगलवार दोपहर सुभाष चंद्र नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस टीम रास्ता खुलवाने पहुंची। इस दौरान मौके पर जेसीबी लगाकर जैसे ही कामकाज शुरू किया गया, विरोधी गुट के लोग सामने आए गए और उन्‍होंने धक्का मुक्की करने पर उतारू हो गए। पुलिस के अनुसार एक गुट के व्यक्ति ने गुस्से में अपनी दोनाली बंदूक निकाल लिया और उससे फायर कर दिया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ शुरू कर दी। बताया जाता है कि तहसीलदार ने सूचना दी थी कि कार्रवाई के दौरान सोमराज ने टीम पर फायरिंग की। इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 307, 353 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फायरिंग का आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed