फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One Police Station And six Police Posts Developed Soon

Kathua News: 97 लाख लागत से जिले के एक थाने सहित छह पुलिस चौकियों की सुधरेगी दशा

विज्ञापन
One Police Station And six Police Posts Developed Soon
हटली पुलिस चौकी का मुख्य गेट। संवाद
- अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी दो चौकियां भी नवीनीकरण में शामिल, पुलिस मुख्यालय ने जारी की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के एक थाना सहित छह पुलिस चौकियों में ढांचागत सुधार के लिए पुलिस विभाग ने योजना बनाई है। इसके तहत खस्ताहाल चौकियों की मरम्मत व उनके नवीनीकरण के लिए पुलिस विभाग ने लगभग 97 लाख एक हजार रुपये की राशि जारी की है। इन सभी चौकियों का नवीनीकरण पुलिस निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा।







पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक थाने सहित छह अन्य चौकियों में दो अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती चौकियां भी हैं जो वर्तमान में खस्ताहाल हो चुकी हैं। इसमें कठुआ का राजबाग थाना और चढ़वाल चौकी शामिल है। वहीं, कठुआ थाना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी हटली और नगरी के अलावा लखनपुर थाने के अंतर्गत आती बसंतपुर चौकी शामिल है। वहीं, हीरानगर क्षेत्र की दो अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती कोट पुन्नू और हरिया चक की बार्डर चौकियों में भी नवीनीकरण का कार्य करवाया जाएगा। जो मौजूद समय में खस्ताहाल हो गई है।
विज्ञापन

इसके लिए समय-सयम पर संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से इनकी मरम्मत करवाए जाने की मांग होती रही है। विभाग की ओर से इन चौकियों की मरम्मत करवाने के लिए राशि जारी होने के बाद पुलिस निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दे कि इस निर्धारित राशि से ने केवल खस्ताहाल पुलिस चौकियों का मरम्मत कार्य बल्कि इस बिजली संबंधी अन्य कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------------------------------------------------------------




कहां कितनी राशि खर्च होगी
थाना और चौकियों में नवीनीकरण सहित बिजली संबंधी कार्य करवाए जाएगे। सबसे ज्यादा राशि कठुआ थाने के अंतर्गत आने वाली और पंजाब सीमा से लगती नगरी चौकी के लिए 30 लाख 28 हजार की राशि निर्धारित की गई है। कठुआ थाना के औद्योगिक क्षेत्र हटली चौके में 8.17 लाख से मरम्मत कार्य होंगे। वहीं, लखनपुर थाना के अंतर्गत बसंतपुर चौकी में 10.3 लाख से मरम्मत कार्य किया जाएगा। राजबाग थाने का नवीनीकरण 17.2 लाख में, जबकि इसी थाने के अंतर्गत पड़ने वाली चढ़वाल चौकी 11.92 लाख से मरम्मत होगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती कोट पुन्नू और हरिया चक पुलिस चौकी के लिए क्रमश: 9 लाख 12 हजार और 10 लाख 56 हजार की राशि निर्धारित की गई है।


-------------------------------------------------------------------------




पुलिस विभाग की जिले के एक थाना के अलावा छह अन्य चौकियों की मरम्मत के लिए राशि जारी हो चुकी है। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया पुरी होने के बाद जल्द इनका मरम्मत कार्य किया जाएगा।





--------नीरज गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, पुलिस निर्माण विभाग जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed