फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One Died in road Accident, Four Injured

Kathua News: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
One Died in road Accident, Four Injured
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ क्षेत्र में हुए सड़क हाइसे में घायल युवक । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास एक किलोमीटर के दायरे में दो सड़क हादसे हुए जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनाब टेक्सटाइल मिल्स के पास हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य मोटरसाइकिल सवार युवक अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर एक बजे के करीब हुई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हादसे के वक्त अचानक जोरदार आवाज सुनकर दुकान से बाहर आए तो दो युवक खून से लथपथ सड़क के बीचों बीच पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हटली पुलिस चौकी को दी गई। जिसके बाद दोनों युवकों को जीएमसी कठुआ ले गए।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों की टीम ने 19 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रतनपुर सुराड़ा हीरानगर को मृत लाया घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मृत का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, 24 वर्षीय लवली शर्मा पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी रतनपुर सराड़ा का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पठानकोट से जम्मू की ओर जा रहे थे। उधर, बाइक जिस ट्रक की चपेट में आई उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि चालक को हिरासत में लिया गया है। घायल लवली शर्मा की मां ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के करीब दोनों युवक पठानकोट किसी काम से आए थे।

जैसे ही उनको दुर्घटना की सूचना मिली वे आनन फानन में जीएमसी कठुआ पहुंच गए हैं। घायल का इलाज फिलहाल जीएमसी में जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed