फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One dengue patient found, health department on alert

Kathua News: डेंगू का एक मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
One dengue patient found, health department on alert
कठुआ। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को भी डेंगू का एक मरीज मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 34 डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 22 मरीज अभी भी सक्रिय हैं, जबकि 11 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि हाल ही में एक नया मामला वार्ड नंबर 13 कठुआ से सामने आया है, जहां 36 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा बनी, बिलावर, परोल और शहरी कठुआ के विभिन्न वार्डों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में अपने जागरूकता अभियान जारी रखा है जिसमें कठुआ शहर के साथ शेर कोटला, पलाख और हरिया चक में लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान लोगों को डेंगू के लक्षण की जानकारी देते हुए बुखार आने की स्थिति में अपयी जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण डेंगू के मामलों में कमी आई है, लेकिन विभाग अपनी सतर्कता को जारी रखे हुए है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed