फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One Accused Arrested in Theft Case

Kathua News: चोरी किए सोने व चांदी के गहने बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
One Accused Arrested in Theft Case
कठुआ पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाने में सफलता पाई है। मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी किए गए गहने और नकदी बरामद की गई है। बरामद गहनों में लगभग 80 ग्राम चांदी के आभूषण और एक सोने की नथ शामिल हैं। साथ ही 1900 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
मामला 5 मार्च 2025 को कठुआ पुलिस स्टेशन में कुशल पुत्र बोधराज, निवासी वार्ड नंबर 12 कठुआ की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के ताले और अलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। एफआईआर नंबर 111/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था। सिटी पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जो घरों में घुसने और चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए गए। बरामद गहनों में चांदी के एक जोड़ी पायल, चांदी के एक जोड़ी ब्रेसलेट, तीन चांदी की अंगूठियां, दो चांदी की चेन और एक सोने की नथ शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महबूब अख्तर पुत्र शमशदीन निवासी वार्ड नंबर छह डोडला बसोहली, जिला कठुआ वर्तमान निवासी तेली बस्ती, वार्ड नंबर छह, बाड़ी ब्राह्मणा, जिला सांबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed