फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Oil theft from transformer in Patel Nagar, power cut for 12 hours, people angry

Kathua News: 12 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों में रोष

Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Oil theft from transformer in Patel Nagar, power cut for 12 hours, people angry
कॉलेज रोड के किनारे तेल चोरी होने के बाद बंद पड़े ट्रांसफार्मर पर बिजली बहाल न होने पर मौके पर - फोटो : kathua
शहर के पटेल नगर में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, लाेगों ने बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के पटेल नगर में ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी हुए होने के बाद 12 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति को बहाल न किए जाने पर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि वह हर बार एक महीने का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने आ जाता है, लेकिन बिजली सप्लाई व्यवस्था को बहाल नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय प्रणव शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर से जिस समय तेल चोरी हुआ उस समय बिजली आपूर्ति चल रही थी। ऐसे में सामान्य व्यक्ति इस चोरी को अंजाम नहीं दे सकता। उन्होंने डीसी दफ्तर से 100 मीटर दूर चोरी होने की घटना को भी विभाग से जोड़ते हुए कहा कि जिस सड़क पर रात भर लोगों का आना-जाना रहता है वहां आम आदमी बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। ऐसे में घटना की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सुबह 7:30 बजे गुल हुई बिजली शाम 7 बजे तक बहाल नहीं हुई है और अभी तक विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं है। ऐसे में उम्मीद नहीं है कि उन्हें रात भर भी बिजली की सप्लाई मिलेगी। लोगों ने विभाग से कार्य प्रणाली में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed