{"_id":"67cb436e2a26ea8dd20d5545","slug":"nss-camp-students-held-awareness-programme-kathua-news-c-201-1-knt1006-118069-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नाटक से महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नाटक से महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता पर किया जागरूक
विज्ञापन
एनएसएस की ओर से शीतकालीन शिविर के दौरान निकाली गई जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में जारी शीतकालीन विशेष शिविर के तहत एनएसएस इकाइयों की ओर से गांव लोगेट में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्ट्रीट प्ले नाटक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से स्वयंसेवियों ने मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।
इस नाटक के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और इसके महत्व के बारे में न केवल जानकारी गई। बल्कि मासिक धर्म से संबंधित सामाजिक मिथकों और वर्जनाओं को तोड़ने का प्रयास किया गया। स्वयंसेवियों ने महिलाओं और युवा लड़कियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से वह स्वच्छता को अपनाकर बीमारियों के संक्रमण को रोक सकती हैं। नाटक के उपरांत मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कालेज के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. यशपाल शर्मा और शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राम सिंह द्वारा जीवन कौशल पर व्याख्यान दिए। इन सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों की आवश्यक जीवन कौशल की समझ को बढ़ाना था, जिससे वे रोजमर्रा की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें और व्यक्तिगत विकास, व्यावसायिक सफलता और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा दे सकें।
विज्ञापन
डॉ. यशपाल शर्मा ने जीवन कौशल को परिभाषित करते हुए दैनिक जीवन में उनके महत्व को समझाया। उन्होंने निर्णय लेने, समस्या समाधान और भावनात्मक बुद्धिमत्ता सहित प्रमुख जीवन कौशलों का परिचय दिया। वहीं, डॉ. राम सिंह ने व्यक्तिगत विकास और कैरियर वृद्धि में जीवन कौशल के महत्व को उजागर किया। प्रतिभागियों ने अपने निर्णय लेने, संचार और तनाव प्रबंधन कौशल में सुधार करने के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त की।