{"_id":"6872ad47e9798d976507a1d4","slug":"now-traffic-will-be-smooth-from-kalibari-to-hatli-mor-via-mukherjee-chowk-kathua-news-c-201-1-knt1009-121863-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कालीबड़ी से हटली मोड़ वाया मुखर्जी चौक पर अब सुगम होगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कालीबड़ी से हटली मोड़ वाया मुखर्जी चौक पर अब सुगम होगा यातायात
Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
70 लाख से जल्द शुरू होगा तारकोल बिछाने का काम
कठुआ। शहर की मुख्य सड़क कालीबड़ी से हटली मोड़ वाया मुखर्जी चौक पर यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सिटी एंड टाउन कैपेक्स बजट के तहत 70 लाख की लागत से तारकोल बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। तारकोल बिछाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग ने लिया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार कालीबड़ी से हटली मोड़ वाया मुखर्जी चौक तक लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। इससे जगह-जगह बने गड्ढे और उखड़ा हुआ तारकोल हादसों को न्योता दे रहा है।
कठुआ के राष्ट्रीय राजमार्ग से लगने वाली दोनों मुख्य सड़क पर हाल ही में जिला प्रशासन ने सीएसआर के तहत पेचवर्क करवा कर कुछ हद तक गड्ढे तो भरे हैं। मगर बरसात के साथ ही कई जगहों पर फिर से गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
इससे कैपक्स बजट के तहत इस राशि से सड़क का मरम्मत कार्य करवाकर उसे यातायात के लिए सुगम बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों को शहर की खस्ताहाल सड़क की दशा सुधरेगी जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को फायदा मिलेगा। बस विभाग को बारिश के थमने का इंतजार है। सड़क पर गड्ढों की मरम्मत होने से लोगों को यातायात की सुविधा में आसानी होगी।
शहर को कालीबड़ी और हटली मोड से लगने वाली दोनों सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया है। टेंडर देने की अंतिम तिथि 17 जुलाई को रखी गई। जैसे ही टेंडर खुलेगा सबसे कम बोली देने वाले ठेकेदार को कार्य सौंपा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द शहर की सड़कों की दशा सुधरेगी।
- अशोक भारती, सहायक
अभियंता लोक निर्माण विभाग