फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Not getting fertilizer, how farmers should sow wheat

नहीं मिल रही खाद, किसान कैसे करें गेहूं की बुआई

विज्ञापन
Not getting fertilizer, how farmers should sow wheat
बिलावर में ब्लॉक दिवस के दौरान समस्याएं सुनते एडीसी संदेश कुमार शर्मा। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मीटिंग हाल में हुई बैठक में कई पंचायतों से आए प्रतिनिधियों सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर हौटार पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह ने अधिकारी को अवगत करवाया के इन दिनों इलाके में गेहूं की बुवाई का काम चल रहा है और कृषि विभाग की ओर से किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे किसान चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जिन लोगों को खाद बेचने के लिए लाइसेंस दिए गए हैं उन लोगों को बहुत कम मात्रा में खाद उपलब्ध हो रही है जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द कृषि विभाग किसानों के लिए डाया, यूरिया और पोटाश सहित अन्य प्रकार के खाद उपलब्ध करवाएं, ताकि किसान गेहूं की बुआई कर सकें। बैठक में पहुंचे कोटी गांव के निवासियों ने उनके गांव में पेश आने वाली पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग अधिकारी से की। बैठक में पहुंचे कई अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारी को बिलावर से कटली की तरफ जाने वाली सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की। इस अवसर पर एडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी बिलावर ब्लॉक के चेयरमैन सहित कई पंच सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed