फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No Parking Facility in Nagrota Gujru Chowk

Kathua News: पार्किंग न होने से नगरोटा गुजरू चौक में आए दिन लग रहा जाम

विज्ञापन
No Parking Facility in Nagrota Gujru Chowk
- खरीदारी के लिए आने वाले लोग दोपहिया व चार पहिया वाहन दुकानों के सामने खड़ा कर देते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। नगरोटा गुजरू चौक में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था न होने से आए दिन जाम लग रहा है। इस वजह से दिनभर बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरोटा गुजरू चौक में खरीदारी के लिए कस्बे से सटी लगभग आठ पंचायतों के दूरदराज के इलाकों से लोग आते हैं।
पार्किंग न होने से खरीदार और व्यापारी अपने दोपहिया, चार पहिया वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा करते हैं जिससे जाम लगता है। धार सड़क पर चलने वाले वाहन भी इस वजह से कई बार जाम में फंस जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग अड्डे पर स्थित निजी चिकित्सा केंद्रो में इलाज के लिए आते हैं, उनको भी जाम की स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से कई बार वाहन चालकों में विवाद हो जाता है।
विज्ञापन

नजदीक में ही राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू है। स्कूल के विद्यार्थी भी चौक से ही आवागमन करते हैं। जाम की स्थिति और वाहनों का बेतरतीब लगना उनके लिए भी परेशानी का कारण बनता है। अरुण गुप्ता, तिलकराज, संजय गुप्ता, अजीत कुमार और दीपक गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द नगरोटा गुजरू इलाके में पार्किंग की व्यवस्था की जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed