फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No Facility in kathua bus stand

Kathua News: बस स्टैंड कठुआ में यात्रियों के लिए पानी, पंखा, बेंच तक नहीं

Fri, 13 Jun 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 13 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
No Facility in kathua bus stand
कठुआ ​स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड। 
कठुआ। शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड को कार्यात्मक बनाने के एक महीने बाद भी यात्रियों के बैठने और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। यहां बस के इंतजार के लिए यात्रियों को घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। ऐसे में अगर यात्रियों को दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी बसों से रोज यात्रा करने वाले मुसाफिरों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण तापमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। अगर सरकार ने नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस स्टैंड को कार्यात्मक बनाया है तो वहां यात्रियों के लिए उपयुक्त व्यवस्था भी होनी चाहिए। इसके तहत यात्रियों के लिए बनाए गए सभागार के भीतर बैठने के लिए बेंच, पेयजल और सीलिंग फैन की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन



राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में तैनात कर्मचारी गुलशन कुमार ने बताया कि जीएमसी के 200 से ज्यादा कर्मचारी रोजाना कठुआ से जम्मू के बीच सफर करते हैं। इसके बावजूद बस स्टैंड पर परिवहन विभाग की ओर से कोई सूची नहीं लगाई है। जेके एसआरटीसी को वहां पर टिकट बुकिंग काउंटर भी खोलना चाहिए। इससे यात्रियों को बसों के आने और जाने की सूचना मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप कुमार का कहना है कि जीएमसी के ज्यादातर कर्मचारी रोडवेज बस में यात्रा करना पसंद करते हैं लेकिन अंतरराज्यीय बस स्टैंड होने के बावजूद यहां ज्यादातर बसें जेके एसआरटीसी की ही रुकती हैं जबकि पंजाब और अन्य राज्यों की बसें सीधे कालीबड़ी में रुकतीं हैं।
परिवहन विभाग को चाहिए कि नये बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं के साथ बाहरी राज्यों से आने वाली बसों के भी यहां रुकने की व्यवस्था करनी चाहिए। कठुआ और जम्मू के बीच जेके एसआरटीसी की बसों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।


मामला संज्ञान में है। जल्द ही अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पीने के पानी, बैठने के साथ ही सीलिंग फैन की व्यवस्था भी की जाएगी। -अमित शर्मा, सीईओ, नगर परिषद, कठुआ।



बस स्टैंड में टिकट बुकिंग काउंटर स्थापित करने के साथ जिला प्रशासन को पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए जेके एसआरटीसी को पत्र भेजा जा चुका है। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ ही बाकी राज्यों से आने वाली बसों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। उम्मीद है कि यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। -शम्मी कुमार, एआरटीओ, कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed