फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nine Women Magistrate Appointed in Kathua

Kathua News: जिले की 16 अदालतों में से नौ में महिला न्यायाधीश

विज्ञापन
Nine Women Magistrate Appointed in Kathua
महिला दिवस पर विशेष
विज्ञापन

गोल्डी शर्मा
कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित जिले के 16 न्यायालयों में न्यायाधीश के 56 फीसदी पदों पर महिलाएं अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। पहली बार जिले में ऐसा हुआ है कि नौ अदालतों की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। जहां वे अपनी कार्यकुशलता की मिसाल पेश कर रही हैं।
जिले भर की 15 कोर्ट में मौजूदा समय में नौ महिला न्यायाधीश हैं। जिला न्यायालय परिसर में स्थित छह अलग-अलग न्यायालयों में दो महिला न्यायाधीश जिसमें जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट नीना ठाकुर और विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अमनदीप कौर लोगों को न्याय प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड कठुआ का अतिरिक्त प्रभार चीना सुम्ब्रिया संभाल रही हैं। कामिया सिंह अंदोत्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का पद और नीलम भारद्वाज जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्य के रूप में जिम्मेदारी देख रही हैं। वहीं, जिला न्यायालय के अलावा मीरा बंगोत्रा मुंसिफ हीरानगर, पूनम गुप्ता अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट बिलावर, कंगना गुप्ता मुंसिफ महानपुर और भानु भसीन मुंसिफ बसोहली के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली महिला वकील अब जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कीं सदस्य

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्य नीलम बाला भारद्वाज बार एसोसिएशन कठुआ की पहली महिला सदस्य थीं। जिन्हें वर्ष 2022 में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के लिए नामांकित किया गया था। भारद्वाज पिछले ढाई साल से अधिक समय से जिला उपभोक्ता आयोग में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed